online admission - epravesh.highereducation.mp.gov.in

Email : heggckhr@mp.gov.in

Government Girls College Khargone(M.P.)

Affiliated with D.A.V.V.Indore
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(NAAC)द्वारा 2.88 पॉइंट्स के साथ "B++" ग्रैड प्रदत्त

आवास भत्ता सहायता योजना

आवेदक की पात्रता लाभ/राशि आवेदन एवं स्‍वीकृति की प्रक्रिया
  • आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो ।
  • शासकीय अथवा मान्यता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश हो ।
  • किसी शासकीय छात्रावास में प्रवेश न हो ।
  • विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना में निर्धारित आय सीमा के अनुसार होगी, जो वर्तमान में रूपये 6.00 लाख प्रतिवर्ष है ।
  • एक ही स्थानीय निकाय (नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत) की भौगोलिक सीमा में महाविद्यालय या  विद्यार्थी का मूल निवास स्थित नहीं हो ।
  • भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन नगरों में रू. 2000/- प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह ।
  • जिला मुख्यालयों पर रू. 1250/- प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह ।
  • तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर रू. 1000/-  प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह ।
  • पोर्टलhttp://scholarshipportal.mp.nic.in/  पर निर्धारित तिथि में आवेदन करना होगा ।
  • स्वीकृति उपरांत प्रतिपूर्ति विद्यार्थी के बैंक खाते में की जाती है ।
  • शासकीय संस्थाओं के प्राचार्य अपनी संस्था के स्वीकृतकर्ता अधिकारी होंगे।  अशासकीय संस्था हेतु शासकीय संस्था के प्राचार्य संबंद्ध अशासकीय संस्थाओं के स्वीकृतकर्ता अधिकारी होंगे ।
  • निर्धारित आवास सहायता से अधिक किराये की राशि का वहन विद्यार्थी द्वारा स्वयं करना होगा ।
  • अनुत्तीर्ण अथवा परीक्षा परिणाम स्थगित होने पर आगामी वर्ष में विद्यार्थी इस योजना के लिए अपात्र हो जायेंगे ।